India Vs Bharat: देश का नाम भारत, India और हिंदुस्तान कैसे पड़ा?

Share

India Vs Bharat | INDIA और भारत के नाम को लेकर बहस छिड़ गई है। G20 डिनर के आधिकारिक निमंत्रण में ‘President of India’ के बजाय ‘President of Bharat’ लिखा गया है। इसके बाद से देश का नाम इंडिया से भारत किए जाने की अटकलें शुरू हो गईं हैं।

देश के संविधान के आर्टिकल 1 में India और भारत दोनों नामों का इस्तेमाल किया गया है। संविधान में लिखा है ‘इंडिया, जो कि भारत है, राज्यों का एक संघ होगा’। इसके साथ ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन रेलवे जैसे संस्थानों के नामों के हिंदी ट्रांस्लेशन में “भारतीय” है।

सुप्रीम कोर्ट ने इंडिया के नाम को बदलकर भारत करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संविधान में इंडिया को पहले से ही भारत कहा जाता है।

देश के नाम को लेकर चल रहे इस विवाद के बीच क्या आप जानते हैं कि भारत किन-किन नामों से जाना जाता रहा है और वो नाम कैसे पड़ा?

देश का नाम भारत कैसे पड़ा?

भारत, भरत या भारतवर्ष नाम की जड़ें पौराणिक साहित्य और महाभारत तक जाती हैं। पुराणों में लिखा है कि भारत दक्षिण में समुद्र और उत्तर में बर्फ की परत के बीच की भूमि है।

पौराणिक कथाओं के मुताबिक भरत एक प्राचीन राजा थे जो ऋग्वैदिक जनजाति के पूर्वज हैं। भारतीय उपमहाद्वीप में भरत की आने वाली नस्लें भारतीय कहलाईं।

भारत का नाम हिंदुस्तान कैसे पड़ा?

हिंदुस्तान नाम हिंदू (नदी) से आया है। फारसी में सिंधु नदी को हिंदू कहा गया जबकि सिंधु नाम संस्कृत से आया है। ईरानी अचमेनिड्स साम्राज्य में निचली सिंधु घाटी को हिंदुस्तान कहा गया।

भारत का नाम इंडिया कैसे पड़ा?

यूनानी लोग सिंधु नदी को इंडस रिवर कहते थे। तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में जब मैसेडोनिया के राजा अलेक्जेंडर ने भारत पर आक्रमण किया, तब सिंधु नदी के पार के क्षेत्र को इंडिया माना जाने लगा।

भारत, इंडिया और हिंदोस्तान तीनों नाम क्यों इस्तेमाल हुए?

मुगल साम्राज्य के दौरान भारत को ‘हिंदोस्तान’ के नाम से जाना जाता था। उर्दू में हिंदोस्तान और हिंदी में हिंदुस्तान नाम लिया जाता था। ब्रिटिश काल में अंग्रेज भारत को इंडिया कहते थे लेकिन आम लोग हिंदुस्तान कहती थी।

ताज़ा खबरें जानने और हमसे जुड़ने के लिए नीचे Clickकरें :-

https://www.youtube.com/@KhabarClick4U

https://chat.whatsapp.com/CQXlUA8oFoK3x0nbegJgJm

https://chat.whatsapp.com/BqJrrNycYprJxHJ8ViBD5c


Share