Reason of Stock Market Fall: शेयर बाज़ार में High-Valuation से मिल रहे हैं तेज़ गिरावट के संकेत!

Share

जियोजित वीके विजय कुमार

Reason of Stock Market Fall: जब शेयर बाज़ार का वैल्यूएशन बहुत ज्यादा होता है तो बाजार में तेज गिरावट का खतरा बढ़ जाता है। ये कहना है  जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रेटजिस्ट वी.के. विजयकुमार का। उन्होंने ये बात बुधवार को शेयर बाज़ार में आई बड़ी गिरावट के बाद कही। निफ्टी 50 का P/E 22 से ऊपर चल रहा है। माना जाता है कि 20 से ऊपर का पीई होने पर बाज़ार Overbought ज़ोन में होता है। ऐसे में गिरावट की संभावना रहती है। 

बुधवार को शेयर बाज़ार में आई तेज़ गिरावट

बुधवार को एक सेशन में ही निफ्टी 400 अंकों से ज्यादा गिरा जबकि सेंसेक्स में 1700 प्वाइंट्स की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद ये बात होनी शुरू हो गई कि शेयर बाज़ार में जारी रैली के थमने का वक्त आ गया है। 

विजय कुमार के मुताबिक शेयर बाजार में आई गिरावट में दो अहम चीजें देखने वाली हैं। पहला मिड-कैप और स्मॉल-कैप कंपनियों में लार्ज-कैप कंपनियों से दुगनी गिरावट दर्ज की गई है। दूसरा- कारोबारी दिन के अंत में फॉरेन इनवेस्टर्स ने बिकवाली की और डोमेस्टिक इनवेस्टर्स ने खरीदारी की।  

बाज़ार में गिरावट

गिरावट में लार्ज कैप में आएगी खरीददारी- विजय कुमार 

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि मार्केट का वैल्यूएशन ऊंचा है, इसलिए मिड और स्मॉल कैप शेयरों में तेज़ गिरावट की संभावना है। उन्होंने कहा कि जब लार्ज-कैप शेयरों में गिरावट आती है तो खरीदारी देखी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि बहुत से निवेशक बाजार के स्थिर होने का इंतजार कर सकते हैं और बाजार गिरने पर उच्च गुणवत्ता वाले लार्ज-कैप स्टॉक खरीद सकते हैं।

बाज़ार में मंदी का पैटर्न बना- प्रभुदास

प्रभुदास लीलाधर की उपाध्यक्ष (तकनीकी अनुसंधान) वैशाली पारेख ने कहा कि निफ्टी 21,500 तक लगातार रैली के बाद मंदी का पैटर्न दिखा रहा है।

ताज़ा खबरें जानने और हमसे जुड़ने के लिए नीचे Click करें :-

https://www।youtube।com/@KhabarClick4U

https://chat।whatsapp।com/CQXlUA8oFoK3x0nbegJgJm

https://chat।whatsapp।com/BqJrrNycYprJxHJ8ViBD5c


Share