Dhoni to Join BJP? भाजपा में शामिल होंगे धोनी? लोकसभा चुनाव 2024 में BJP की ओर से करेंगे बल्लेबाज़ी?

Share

भाजपा नेताओं के साथ धोनी
भाजपा नेताओं के साथ धोनी !

Dhoni to Join BJP? क्या महेंद्र सिंह धोनी 2024 चुनाव से राजनीति की पिच पर उतरने वाले हैं? क्या वो BJP की ओर से लोकसभा चुनाव में बल्लेबाज़ी करते नज़र आएंगे? ये सवाल एक तस्वीर के सामने आने के बाद खड़े हुए हैं. 

धोनी के BJP में शामिल होने की अटकलें क्यों? Is Dhoni going to join BJP?

असल में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की झारखंड बीजेपी के कुछ बड़े नेताओं से मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. इसे लेकर खूब चर्चा और अटकलें चल रही हैं.

सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर सवाल चल रहे हैं कि क्या ये सिर्फ एक आम मुलाकात थी या इसके कुछ राजनीतिक मायने हैं?

भाजपा नेताओं के साथ धोनी

धोनी की BJP नेताओं के साथ तस्वीर के असल मायने Dhoni’s Viral Picture with BJP leaders

दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार शाम मुंबई की फ्लाइट पकड़ने के लिए रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर थे. इस समय गृह मंत्री अमित शाह रांची पहुंचने वाले थे और झारखंड के कई बीजेपी नेता उनका स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर आये थे.

इस बीच भाजपा के राज्यसभा सांसद और पूर्व पार्टी अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रांची से भाजपा सांसद और पूर्व मंत्री सीपी सिंह, कांके जिले के भाजपा सांसद समरी लाल ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ मुलाकात की. ये तस्वीर इसी मुलाकात की है और ये तेजी से सोशल नेटवर्क पर वायरल हो रही है. 

लोग इ तस्वीरों को धोनी के राजनीति में आने की संभावना से जोड़कर चर्चा कर रहे हैं.

भाजपा सांसद दीपक प्रकाश तस्वीर को लेकर क्या बोले?

राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘क्रिकेट के कोहिनूर, झारखंड के गौरव महेंद्र सिंह धोनी जी से अद्भुत मुलाकात

इस तस्वीर में धोनी और दीपक प्रकाश सोफे पर बैठे हुए हैं और बात कर रहे हैं. वायरल हो रही दूसरी तस्वीर में दीपक प्रकाश और रांची के बीजेपी विधायक सीपी सिंह और कांके विधायक समरीलाल धोनी के बगल में खड़े हैं.

क्या धोनी राजनीति में आएंगे? Will Dhoni join politics?

धोनी के करीबी लोग बता रहे हैं कि ये मुलाकात महज एक संयोग थी। धोनी रांची में पले-बढ़े हैं और उनके रांची के कई लोगों से संबंध हैं। इसमें राजनीतिक दलों के पदाधिकारी भी शामिल हैं। आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो से भी उनकी पुरानी दोस्ती है, लेकिन धोनी ने हमेशा ऐसा निजी रिश्ता बनाए रखा है. अभी तक उन्होंने कोई राजनीतिक रुझान नहीं दिखाया है.

dhoni playing for CSK

जानकारों का कहना है कि अगर धोनी राजनीति में आने का फैसला करते हैं तो उनका हर राजनीतिक दल के शीर्ष नेतृत्व से सीधा संपर्क होगा. उनका व्यक्तित्व और लोकप्रियता ऐसी है कि राजनीति में आने के लिए उन्हें आम नेताओं से जुड़ने की जरूरत नहीं है

ताज़ा खबरें जानने और हमसे जुड़ने के लिए नीचे Clickकरें :-

https://www।youtube।com/@KhabarClick4U

https://chat।whatsapp।com/CQXlUA8oFoK3x0nbegJgJm

https://chat।whatsapp।com/BqJrrNycYprJxHJ8ViBD5c


Share