
फिल्म एक्ट्रेस आलिया भट्ट के शादी के 7 महीने के भीतर बेटी के जन्म देने के बाद एक बार फिर ये सवाल खड़ा हो गया है कि क्या वो रणबीर कपूर से शादी के वक्त प्रेग्नेंट थीं या ये बच्ची प्रीमेच्योर है? आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी 10 हीरोइन्स के बारे जो शादी से पहले ही गर्भवती (Pregnant) बन गईं थी।
आलिया भट्ट Alia Bhatt
![]()
बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी। शादी के 2 महीने में ही आलिया ने पुष्टि की कि वो जल्द ही मां बनने वालीं हैं। आखिरकार नवंबर 2022 में उन्होंने अपने फैंस को खुशखबरी दी की उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने इस बात की पुष्टि की और आलिया-रणबीर को बधाई दी।
नताशा स्टेनकोविक Natasa Stankovic
सर्बिया से आई बॉलीवुड अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक ने 1 जनवरी, 2020 को क्रिकेट ऑलराउडर हार्दिक पांड्या से विवाह किया की। इसके बाद 29 जुलाई 2020 को ही उन्होंने खुशखबरी सुना दी। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। अब नताशा और हार्दिक खुशी-खुशी अपना वैवाहिक जीवन जी रहे हैं।
दिया मिर्जा Dia Mirza
![]()
फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ से लोगों के दिलों में राज करने वाली खूबसूरत दिवा दीया मिर्जा ने फरवरी 2021 में मुंबई के बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी की। शादी के डेढ़ महीने बाद ही उन्होंने प्रेग्नेंट होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शादी की तैयारियां करने के दौरान उन्हें पता चला कि वो प्रेग्नेंट हैं लेकिन उन्होंने इंतज़ार किया इसके सुरक्षित होने तक इंतज़ार किया।
सेलिना जेटली Celina Jaitley
![]()
बेहद हसीन सेलिना के साथ भी ऐसा ही वाक्या हुआ। नो एंट्री, अपना-सपना मनी-मनी और गोलमाल रिटर्न जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय करने वाली सेलिना जेटली ने साल 2011 में दुबई के एक कारोबारी पीटर हाग से विवाह किया। शादी के चंद महीनों बाद ही उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।
अमृता अरोड़ा Amrita Arora
![]()
अमृता अरोड़ा ने साल 2009 में मुंबई के व्यवसायी शकील लद्दाक से विवाह किया और इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। वो आखिरी बार कम्बख्त इश्क फिल्म में दिखाई दी थीं। मार्च 2009 में ऐसी ख़बरें उड़ीं की वो प्रेग्नेंट हैं। आखिरकार उन्होंने अपने प्रेमी शकील लद्दाक से शादी कर ली।
नेहा धूपिया Neha Dhupia
![]()
एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने मई 2018 को अचानक शादी कर ली। दोनों की उम्र में करीब साढ़े तीन साल का फासला है। शादी के एक महीने बाद ही नेहा धूपिया ने अपनी प्रेगनेंसी की पुष्टि कर दी और सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।
महिमा चौधरी Mahima Chaudhury
![]()
शाहरुख खान की फिल्म परदेस से बॉलीवुड में दस्तक देने वाली एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने साल 2006 में बिजनेस मैन बॉबी मुखर्जी से शादी की। इसी साल वो 5 फिल्मों में दिखाई दीं लेकिन शादी के चंद महीनों बाद महिमा ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद उन्होंने एक लंबा ब्रेक लिया और जब उन्होंने बॉलीवुड में वापसी करना चाही तो नाकाम रहीं।
कोंकणा सेन शर्मा Konkana Sen Sharma
नेशनल अवॉर्ड विनर कोंकणा सेन शर्मा ने मिस्टर एंड मिसेज अय्यर, ओमकारा, वेक अप सिड जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय करके अपनी पहचान बनाई। वो शादी से पहले एक्टर रणवीर शौरी से साथ डेटिंग कर रही थी। आखिर में उन्होंने साल 2010 में शादी कर ली। शादी के कुछ महीनों बाद ही उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया। फिलहाल दोनों अलग हो गए हैं।
5 भारतीय क्रिकेटर (Cricketers) जिन्होंने विदेशी हसीना (Foreigners) से शादी की, दूसरी तो अंग्रेज़ है!
श्रीदेवी Sridevi
![]()
श्रीदेवी ने बॉलीवुड पर राज किया है। उन्होंने पहले साल 1985 में एक्टर मिथुन चक्रवर्ती से शादी की, लेकिन 1988 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद उनका अफेयर फिल्म निर्माता बोनी कपूर से हुआ। उन्होंने शादी से पहले ही अपनी गर्भावस्था की पुष्टि की थी। दोनों ने साल 1996 में शादी कर ली।
नीना गुप्ता Neena Gupta
![]()
1980 के दशक में नीना गुप्ता और दिग्गज क्रिकेटर विव रिचर्ड्स की प्रेम कहानी के बारे में कौन नहीं जानता। विव रिचर्ड्स पहले से शादीशुदा थे इसलिए उन्होंने नीना के लिए अपनी पहली पत्नी को छोड़ने से इनकार कर दिया। साल 1989 में नीना गुप्ता ने मसाबा गुप्ता को जन्म दिया। मसाबा फेमस एक मशहूर फैशन डिज़ायनर हैं। नीना गुप्ता ने विव रिचर्ड्स के बाद एक बिजनेसमैन विवेक मेहरा से शादी कर ली।
ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
फिल्म जगत की ख़बरें जानने के लिए क्लिक करें |
क्रिकेट से जुड़ी खबरें जानने के लिए क्लिक करें
शेयर मार्केट और बिजनेस जगत की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
अंतर्राष्ट्रीय जगत की ख़बरें जानने के लिए क्लिक करें